श्रीडूंगरगढ़: सातलेरा गांव में कीटनाशक के दुष्प्रभाव से किसान की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में कीटनाशक के दुष्प्रभाव से मौतों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामले में सातलेरा गांव निवासी 50 वर्षीय मघाराम पुत्र हेमाराम मेघवाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मघाराम 14 अप्रैल को अपने खेत में काकड़ियों पर स्प्रे कर रहे थे, तभी कीटनाशक के असर से उनकी तबीयत बिगड़ गई और चक्कर आने लगे। परिजन उन्हें तुरंत उपजिला अस्पताल ले गए,