कोल: करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस ने FIR दर्ज कर किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jan 30, 2026 करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष सचिन राघव का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष सचिन यादव समुदाय विशेष के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। दरअसल 26 जनवरी के अवसर पर वह सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे।