डलमऊ: सांसद का फर्जी पीएसओ बनकर डलमऊ एसडीएम पर रौब झाड़ना एक युवक को पड़ा महंगा
शुक्रवार को समय लगभग 11:00 बजे डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूरज सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी लालगंज मधुकरपुर जनपद रायबरेली ने एसडीएम सत्येंद्र सिंह पर दबाव बनाने लगा, वह अपने कथित पद का दुरूपयोग दिखाते हुए अनैतिक कार्य कराने की मांग करने लगा,सूचना डलमऊ पुलिस को होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है।