बेरो: मोहर्रम को लेकर बेड़ो प्रखंड के विभिन्न गाँवों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Bero, Ranchi | Jun 26, 2026 बेड़ो में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी कफिल अहमद के नेतृत्व में पुलिस एवं शस्त्र बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। मार्च बेड़ो थाना से महावीर चौक, ब्लॉक गेट होते हुए कराँजी गांव तक पहुंचा। पुलिस ने लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।