ग्राम मोहरिया लालन में खेतों की नरवाई में लगी आग, फायर बिग्रेड के न पहुँचने पर ग्रामीणों ने पाया काबू
अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरिया लालन के खेतों की नरवाई में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विक्राल रूप ले लिया।हवा के साथ आग ग्रामीण बस्तियों तक पहुँचने लगी।ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व डायल 100 को सूचना दी परन्तु न पहुँचने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।वही आग हवा फैलते हुए देहात थाने के करौंदी,चपना तक पहुँच गई।