रमकंडा: नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
रमकंडा थाना पुलिस ने हरहे गांव निवासी पोक्सो एक्ट के आरोपी प्रेम प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता ने आरोपी पर छेड़छाड़ और पूर्व में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में कांड संख्या 17/26 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।