स्लीमनाबाद: वसुधा उप स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में दस्तक अभियान, स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर बच्चों की जांच की
शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में संचालित दस्तक अभियान के अंतर्गत वसुधा उप स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच में जुटी हुई है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण एनीमिया निमोनिया दस्त खसरा एवं अन्य बीमारियों की समय रहते पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार मुहैया कराना है