स्लीमनाबाद: हर्रई बोरी में बकरी चराने गए चरवाहे पर बाघ का हमला, 20 मिनट तक जूझता रहा, अस्पताल में भर्ती
हर्रई बोरी वन के पास बकरी चराने जंगल की ओर गया एक चरवाहा आज बाघ के हमले का शिकार हो गया बाघ ने चरवाहे पर जब हमला किया तो चरवाहा भी उसे भिड़ गया लगभग 20 मिनट तक चरवाहा बाघ से जान बचाने के लिए जूझता रहा किसी तरह जान बचाने के बाद घायल चरवाहे को वन विभाग की टीम शासकीय जिला अस्पताल कटनी लेकर पहुंची जहां उसका इलाज जारी है फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही