डोभी: डोभी के तेतरिया प्राथमिक विद्यालय बंद रहने से ग्रामीणों का हंगामा, शिक्षकों पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
Dobhi, Gaya | Mar 5, 2026 डोभी प्रखंड के वारी पंचायत अंतर्गत तेतरिया गांव के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रखंड के अन्य सभी स्कूल खुले रहने के बावजूद तेतरिया विद्यालय दोपहर 12 बजे ही बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि केवल दो शिक्षक पूनम कुमारी और सुरेश कुमार दोपहर 12 बजे हाजिरी दर्ज कराकर फरार हो गए। बाकी शिक्ष