दमोह: हाईकोर्ट के आदेश के 4 माह बाद भी नही हुई गिरफ्तारी, नौकरी के नाम पर लाखो की ठगी के पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Damoh, Damoh | Jul 1, 2026 दमोह नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित देवेंद्र अहिरवाल एवं सीमा अहिरवाल ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद 8 मार्च 2026 को एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन 115 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। पीड़ितो ने निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग की।