सांगानेर: पूर्व CM अशोक गहलोत के बयानों पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार किया, कहा- सुर्खियों में बनने के लिए दे रहे बयान
भजनलाल सरकार में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत मात्र सुर्खियों में बने रहने और अखबारों की सुर्खियों के लिए बिना किसी आधार के बयान देते रहते हैं। जिनका वास्तविकताओं से कोई लेना-देना नहीं है। मेरा उनसे विनम्र निवेदन है कि वह वे अपनी आंखें खोले नजरे उठाऐ,विकास को देखें।