तेघरा: झमाटिया गंगा घाट पर मंदिर की दान पेटी चोरी, चोर हुआ फरार, साधु-महात्माओं में हड़कंप
झमटिया गंगा घाट पर अवस्थित मंदिर में लगे हुए दान पेटी को लेकर कर फरार हो गया। इसकी सूचना ज्यों ही साधु महात्माओं को लगी तो उन लोगों में हड़कंप मच गया।जानकारी देते हुए महात्माओं ने बताया कि रविवार को सुबह सात के करीब जब मंदिर पहुंचे तब यह जानकारी प्राप्त हुई कि चोर दान पेटी को लेकर ही फरार हो गए हैं।उसमें भारी मात्रा में दान किए हुए पैसे भी हैं।