तेघरा: राष्ट्रीय राजमार्ग 28 मुरलीटोल टोल प्लाजा के पास सड़क पार करते समय दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
राष्ट्रीय राजमार्ग 28 मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप सड़क पार करने के दौरान पैदल चल रहे दो राहगीर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गए।घटना शनिवार को दिन के ग्यारह बजे की है।जहां स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी गई पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है