चिनिया: चिनियां के विलैती खैर में भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे ₹35 हजार सहित सब कुछ जला, मौके पर पहुंचा प्रशासन
Chinia, Garhwa | Apr 8, 2026 चिनियां थाना क्षेत्र के बिलैती खैर गांव में मंगलवार दोपहर एक भीषण आगलगी की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में एक गरीब परिवार की पूरी जमा-पूंजी, जरूरी सामान और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नंदू पासवान (पिता- रामकुमार पासवान) ने बताया कि मंगलवार दोपहर परिवार के सभी सदस्य घर से कुछ दूरी पर निजी कार्य से