अमरकंटक में ऑल इंडिया अमरकंटक ट्रेक कैंप 2026 का आयोजन शुक्रवार 5:00 बजे किया गया। प्रथम चरण 1 से 8 जून , द्वितीय चरण 9 से 16 जून तथा तृतीय चरण 17 से 24 जून तक संचालित किया जाएगा। इस शिविर में आठ राज्यों से आए हुए 510 एनसीसी कैडेटों तथा 15 एनसीसी अधिकारियों ने सहभागिता की।