त्योंदा: त्योंदा पुलिस की कार्रवाई: 325 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Tyonda, Vidisha | Sep 24, 2025 पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में और थाना प्रभारी बबीता सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। ग्राम मटियाई में दबिश देकर विजय कुर्मी (48) को पकड़ा गया। उसके खोखे से 325 पाव (58.50 बल्क लीटर) लाल शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹32,500 आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय गंजबासौदा में पेश किया गया।