जहानाबाद: गुरियारी गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर चाचा-भतीजे की पिटाई, दोनों घायल
जहानाबाद। कड़ौना थाना क्षेत्र के गुरियारी गांव निवासी रामविनय यादव और उनके भतीजे टुनटुन कुमार को चचेरे गोतिया पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार आरोपी नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। घटना में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।