बदायूं: एत्मादपुर गांव में बच्चों के विवाद के चलते तीन लोगों ने एक व्यक्ति की दांतों से नाक काटी
Budaun, Budaun | Oct 31, 2025 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के एत्मादपुर गांव में बच्चों के विवाद के चलते तीन लोगों ने अमरपाल पुत्र सियाराम की नाक दातों से काट ली। जिससे उसकी नाक पर गहरा जख्म हो गया। इस मामले की उसने थाना इस्लामनगर पुलिस से शिकायत की है। इस्लामनगर पुलिस ने घायल अमरपाल का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।