क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी महाराज मंदिर में गुरुवार को ट्रस्ट अध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश मीणा की मौजूदगी में मंदिर परिसर में रखे दानपात्र खोले गए।दानपात्रों की गिनती के दौरान अब तक करीब 50 लाख रुपए की राशि की गणना की जा चुकी है, जबकि शेष राशि की गिनती अभी जारी है।