रायबरेली: हसनापुर ग्राम में 30 साल से भटक रहे पीड़ित किसान को चार घंटे में मिला न्याय, एसडीएम सदर गौतम सिंह ने मुक्त कराई जमीन
Raebareli, Raebareli | Jun 23, 2026
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत,हसनापुर गांव में 30 साल से जमीनी विवाद में,न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित किसान को 4 घंटे के अंदर न्याय दिया गया है।पीड़ित किसान राम अवतार ने,सोमवार को एसडीएम सदर गौतम सिंह से मुलाकात की थी, जिसको लेकर मंगलवार को एसडीएम सदर ने,टीम से अतिक्रमण हटवाया गया है।और किसान को न्याय मिल है।इस कार्यशैली से प्रशासन ने एक अच्छी छविबनाई है।