गुना नगर: हनुमान टेकरी ट्रस्ट की हुई इमरजेंसी बैठक संरक्षक पद पर रहेंगे पूर्व मंत्री सिसोदिया, ट्रस्टी राजेंद्र का इस्तीफा मंजूर
गुना में प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट की ट्रस्ट बीती रात कार्यालय पर इमरजेंसी बैठक हुई। 11 जुलाई को प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने कहा, बिंदुओं पर चर्चा कर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया संरक्षक पद पर रहेंगे, उनका इस्तीफा न मंजूर हुआ। ट्रस्टी राजेंद्र अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर हुआ। इसके अलावा गुना में रामायण लोक बनाने के लिए सिंधिया को भी पत्र लिखा है।