भरथना: ग्राम बिजौली में मैच खेलने से उपजे विवाद में चाय की दुकान पर दो युवकों को मारपीट कर किया घायल,5नामजद पर FIR दर्ज
ग्राम बिजौली थाना बकेवर विकास शाक्य ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया है।मैच खेलने के दौरान दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया था।3अप्रैल को करीब 12:15बजे दोस्त अवनीश खान के साथ चाय की दुकान पर बैठा था। तभी नामजद 5लोगों ने लाठी हॉकी से मारपीट कर घायल कर दिया।गुरुवार को पीड़ित की शिकायत पर बकेवर पुलिस ने 5लोगों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की।