भरथना: CHC महेवा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआँ फैलने से स्टाफ, मरीजों एवं तीमारदारों में मची अफरा-तफरी
महेवा CHCअस्पताल में बुधवार की दोपहर में शॉर्ट सर्किट से लाइट केविल में आग लग गयी।इससे अस्पताल में धुआँ फैलने से अफरा तफरी मच गयी।डॉक्टर स्टाफ कर्मचारियों व मरीज तीमारदार चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे।लाइट को कटवाया गया उसके बाद आग बुझाई गई।तब जाकर राहत की सांस ली गई।फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।