भरथना: नगला दलप में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम
भरथना तहसील के अंतर्गत ग्राम नगला दलप में मंगलवार देर शाम नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की सास ने बताया कि बहू ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुचे मायके पक्ष के लोगो ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका सोनम की शादी 25 दिसम्बर 2023 को नगला दलप के अरुण कुमार से हुई थी।