भरथना: बकेवर कस्बा के भरथना मार्ग काशीराम कॉलोनी से कचरे में लगी आग,नगर पंचायत कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू
मंगलवार की देर शाम बकेवर कस्बा के भरथना मार्ग काशीराम कॉलोनी से सड़क मार्ग के किनारे पड़े कचरे में आग लग गयी।आग लगने से हड़कंप मच गया।राहगीरो की सूचना पर नगर पंचायत में जानकारी दी गयी।नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव ने कर्मचारियों को भेजा।करीब 1घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया।