रानीगंज: शीतलागंज बाजार से 50 हजार की बकरियां स्विफ्ट कार से चोरों ने ले उड़ी, पुलिस कर रही है सीसीटीवी खंगालने
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में एक घर के सामने से तीन बकरियां चोरी हो गईं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। चोर बकरियों को एक स्विफ्ट कार में लादकर फरार हो गए, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। शीतलागंज बाजार निवासी अख्तर हुसैन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह बकरी पालन का काम करते हैं। बुधवार शाम क