सिकंदरा: सिलहरा गांव में 8 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, बेड से गिरने के बाद परिजन ले गए अस्पताल, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में शुक्रवार को करीब 8 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची घर में बेड पर सो रही थी। इसी दौरान वह नीचे गिर गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) राजपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिलहरा गांव