सदर: बीएचयू में महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजेगी महाराणा की शौर्यगाथा, वीर आदिवासी योद्धाओं का होगा सम्मान
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के के. एन. उडप्पा सभागार में 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर “महाराणा की शौर्यगाथा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता विवेक सिंह अभिषेक एवं अन्य छात्रों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर मधुबन पार्क में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने विस्तृत जानकारी साझा की।