जबेरा नगर में पटाखा मार्केट अस्पताल ग्राउंड में लगाया गया है। मैहर में पटाखा मार्केट में लगी आग की घटना को देख जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।वही आज रविवार की शाम 6 बजे थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान भी स्टाफ सहित पहुंचे।पटाखा व्यापारियों से मार्केट में पटाखा को ट्रायल न करवाने की बात कही साथ ही मार्केट के आस पास भी कोई पटाखा न फोड़ने की अपील की।