दमोह: स्टेडियम ग्राउंड में अंतिम परेड की रिहर्सल का आयोजन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली सलामी
Damoh, Damoh | Jan 24, 2025 दमोह आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं और तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस बीच आज शुक्रवार सुबह 8 बजे से शहर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे मुख्य समारोह को लेकर फाइनल परेड रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने परेड की सलामी ली।