अकबरपुर: फतेहपुर पुल के पास महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
बुधवार को 10:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम दिवा गश्ती, वाहन जांच एवं अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि फतेहपुर पुल के नीचे एक महिला शराब लेकर जा