कटंगी: सरकारी अस्पताल में लगी भव्य प्रदर्शनी, झूले बने बच्चों के आकर्षण का केंद्र
कटंगी शहर के सरकारी अस्पताल मैदान में इस वर्ष भी एम नेशनल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट शॉपिंग भव्य प्रदर्शनी का आयोजन हुआ है। यहां पर तमाम तरह की घरेलू उपयोग की सामग्री के स्टॉल लगे है वहीं बच्चों को आकर्षित करने के लिए झूले लगे है। इस प्रदर्शनी में हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोगों को आना-जाना हो रहा है। रविवार को यहां अधिक भीड़ देखी गई।