मंझनपुर: गढ़ी से 100 मीटर आगे सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश, गले में दुपट्टा कसा मिलने से हत्या की आशंका
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब बीपीएस पब्लिक स्कूल गढ़ी से करीब सौ मीटर आगे सड़क किनारे एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर लाश पर पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।