गोला: बड़हलगंज में 15 साल की किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता, युवक समेत चार पर अपहरण का केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
Gola, Gorakhpur | Apr 15, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब किशोरी अचानक अपने घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।इस संबंध में किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर देकर गांव के एक युवक सोनू पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाए।