सीतापुर: मुंशीगंज में विद्युत की खराब व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज इलाके में विद्युत की खराब व्यवस्था को लेकर नाराज विद्युत उपभोक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया सोमवार और मंगलवार की देर रात को विद्युत उपभोक्ता में सड़क पर जाम लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया जिसके बाद मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारी और विद्युत अधिकारियों के द्वारा समझाने बुझाने पर सड़क से जाम को हटाया गया था।