बांका: गोड़ा बाजार में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, मायागंज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Banka, Banka | May 27, 2026 गोड़ा बाजार में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह 6 बजे मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड़ा बाजार निवासी 23 वर्षीय अरविंद तांती के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और पूरे इलाके में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अरविंद तांती मंगलवार को गोड़ा बाजार हटिया करने गए थे। खरीदारी करने के बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे।