दलौदा: दलोदा पुलिस ने महू-नीमच हाईवे से टू व्हीलर गाड़ी से 80 किलो डोडा चूरा किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
दलोदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महू-नीमच हाईवे से टू व्हीलर गाड़ी से 80 किलो डोडा चूरा बरामद कर आरोपी सुखविंदर पिता चरण सिंह उम्र 38 साल निवासी पंजाब को किया गिरफ्तार किया है। डोडा चूरा की कीमत दलोदा पुलिस द्वारा ₹4 लाख रुपए बताई गई है।