दलौदा: नांदवेल में व्यक्ति के साथ दो लोगों ने की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, घर के पास जमीन की बात को लेकर हुआ था विवाद
भावगढ़ थाना क्षेत्र के केसरबाई के साथ 2 लोगों ने घर के पास की जमीन की बात को लेकर मारपीट कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी दशरथ व ताराबाई पति दशरथ बावरी निवासी नांदवेल के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर आगे की विवेचना शुरू की है। भावगढ़ थाने के ASI हीरालाल अटोरिया ने जानकारी दी।