दलौदा: ग्राम जवासिया में एक शख्स के साथ दो लोगों ने खेत के सेड़े फाड़ने की बात को लेकर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
ग्राम जवासिया में एक शख्स के साथ दो लोगों ने खेत के सेड़े फाड़ने की बात को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। श्यामसुंदर पिता रामनारायण पाटीदार ग्राम जवासिया की शिकायत पर लालदास बैरागी, लोकेश बैरागी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। भावगढ़ थाने में पदस्थ ASI ने मामले की जानकारी दी।