मसौढ़ी: मसौढ़ी में शादी समारोह के दौरान हिंसक झड़प, दूल्हा समेत बाराती बिना शादी किए भागे
Masaurhi, Patna | May 15, 2026 मसौढ़ी के पकड़ी गांव में एक शादी समारोह के दौरान बाराती और सराती (वधू पक्ष) के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह घटना तब घटी जब 'समधी मिलन' कार्यक्रम के दौरान कुछ स्थानीय लड़के महिलाओं के साथ डांस करने के बहाने अभद्र व्यवहार करने लगे। बारातियों द्वारा रोकने पर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे भगदड़ मच