जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के पोड़ीकला गांव में पंचायत में शिकायत किए होकहकर युवक से गाली गलौज, मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने युवक से गाली गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मनहरण सिंह कंवर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है।