कैराना: कैराना तहसील में एडीएम ने सुनीं समस्याएं, 24 शिकायतों में से तीन का मौके पर किया निस्तारण
शनिवार को कैराना तहसील में एडीएम सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोग अपनी—अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें कब्जे आदि से संबंधित कुल 24 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर तीन शिकायती पत्रों का निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया।