इस्माइलपुर: गरैया चौक पर युवक को गोली मारकर अपराधी फरार
परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया चौक पर मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने 19 वर्षीय सोरव कुमार को गोली मार दी। घायल सोरव इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता निवासी अखिलेश मंडल का पुत्र है और भागलपुर में मोमोज बेचने का काम करता है। घटना के बाद भाइयों ने उसे बाइक से नवगछिया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर कर दिया गया।