फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 में वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित किया काबू
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश जो खेड़ी पुल का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी को पल्ला एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में मोटरसाइकिल को सेक्टर 37 से बरामद किया गया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को थाना ओल्ड एरिया से चोरी की थी। आरोपी मजदूरी का काम करता है।