फरीदाबाद: सेक्टर-14 में साइकिल सवार बच्चों ने घर में घुसकर की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
साइकिल सवार बच्चों ने सेक्टर-14 स्थित एक घर से नगदी, आभूषण, लैपटाप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। थाना सेंट्रल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक ने साइकिल पर आए बच्चों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। सेक्टर-14 में रहने वाले अमित शर्मा ने बताया कि 19 मई को वह परिवार सहित जालंधर गया था। सोमवार को जब वापस आए तो घर में चोरी का पता लगा।