फरीदाबाद: सेक्टर 65 मे फ्लैट में साफ सफाई का काम करने वाली नौकरानी पर लगाए चोरी आरोप
सेक्टर-65 में एक फ्लैट में साफ-सफाई का काम करने वाली नौकरानी पर मकान मालिक के दो लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगा है। लक्ष्मी कुंज सोसायटी सेक्टर-65 के रहने वाले धर्मपाल मोर ने थाना आदर्श नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर पर तुलसा निवासी गांव साहूपुरा झाडू-पोंछा का काम करती है।उनकी अलमारी में पांच-पांच सौ के नोटों की चार गड्डी रखी हुई थी।जो गायब है