कोलगवां थाना के माधवगढ़ निवासी महिला रंजन प्रजापति के मोबाइल पर कॉल के जरिए आनलाइन ठग ने जाल में फंसाकर बैंक खाते से ₹7 हजार पार कर दिए । ऑनलाइन ठगे जाने का एहसास होने पर महिला रंजन शुक्रवार की दोपहर 3 बजे कोलगवां थाना पहुंची और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कर दी । पुलिस रिपोर्ट और पीड़ित महिला के बयान के आधार पर जांच तफ्तीश शुरू कर दी है ।