मुरादाबाद: थाना कटघर पुलिस ने व्यक्ति के ऊपर जान लेने के नियत से हमला करने के मामले में, आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना कटघर में ताहिर पुत्र हारून निवासी एकता विहार ने अभियुक्त द्वारा ताहिर के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से सिर पर लोहे की रॉड मार देने के मामले में थाना कटघर पर तहरीर देकर, धारा -352/109(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 पंजीकृत कराया। विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में पुलिस ने आरोपी मेहबूब को मौके से गिरफ्तार करते हुआ जेल भेज दिया है।