मुरादाबाद: थाना नागफनी में शादी झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार, जान से मारने की धमकी मामले में,सीओ सिटी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
सीओ सिटी सुनीता दहिया को 21 वर्षीय युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि,निवासी नागफनी के इलाके युवक ने पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती मारपीट करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला, सीओ सिटी को पीड़ित युवती ने बताया कि गत कुछ महा पहले युवक से शादी करने की कहा गया तो, युवक मुकर गया और जान से मारने की धमकी देते लगा।