मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दीवार काटकर घर में घुसे चोर, मेंथा ऑयल 10 हजार रुपए नगद और एक किलो चांदी लेकर हुआ फरार
थाना मूंढापांडे के इलाके गांव मिलक गुलड़िया निवासी किसान कल रात घर के आंगन में परिवार सहित सोया हुआ था। सुबह उसकी आंख खुली तो उसने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन गली की दीवार काटकर घर में घुसे चोरों ने दरवाजे पर भारी सामान लगा दिया। दरवाजा खुलता न देखकर किसान ने सभी को जगा दिया और दरवाजा खोलकर देखा दीवार कटी हुई थी। अज्ञात खिलाफ मुकादमा दर्ज।